सासाराम : सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के जाल्हा गांव के समीप रविवार देर रात पुलिया के नीचे आहर मे पड़ा अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यपुरा भलूनी धाम मुख्य पथ पर जाल्हा गांव के समीप एक आहर में एक शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मिली सूचना के आधार पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को निकाला गया। इसके बाद शव को कब्जे मे ले पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। बताया जाता है कि बरामद शव किसी महिला का है। अब वह विवाहिता है अथवा अविवाहित यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शव एक पुलिया किनारे अधजला स्थिति मे पड़ा हुआ था। चेहरे व शरीर का काफी हिस्सा जल जाने के कारण पहचानना मुश्किल था। इस वजह से शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।
पुलिस का मानना है कि उक्त महिला को हत्यारो ने कही और हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से पुलिया के अंदर छुपा दिया।घटना स्थल पर भी पुआल का कुछ जला हुआ अवशेष मिला है।अब तो फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त शव महिला की है या युवती की।पुलिस हर विन्दुओ पर जांच करने मे जुट गई है। इधर, शव के मिलने की खबर पूरे क्षेत्र मे जंगल मे फैली आग की तरह फैल गई है। लोगों में कई तरह की चर्चाए हो रही हैं।