सासाराम: बिहार नगरपालिका चुनाव 2022 का समापन होने के बाद नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कल होगा। शपथ ग्रहण को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार ने अधिसूचना के आलोक में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी नवनिर्वाचित मुख्य पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, पार्षदों का बैठक आयोजित कर के शपथ ग्रहण की करवाई संपन्न कराई जाएगी।
नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार जिला पदाधिकारी नगर निगम के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न कराएंगे। वही नगर परिषद के मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराने के लिए जिला के अपर समाहर्त्ता स्तर के पदाधिकारी को नियुक्त करके शपथ ग्रहण के कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे जबकि नगर पंचायत में वरीय उप समाहर्त्ता शपथ ग्रहण कराएंगे। वही शपथ ग्रहण के पूर्व शपथ ग्रहण कराने वाले अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद को पहले ही शपथ ग्रहण के लिए सूचित कर दिया है।