रोहतास : बिहार के रोहतास में आज भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिहरी के थाना चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला फूंका। साथ ही बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. रामचरित मानस को लेकर प्रो. चंद्रशेखर द्वारा दिए गए बयान की निंदा की गई। साथ ही सरकार से ऐसे बड़बोले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि करोड़ों हिंदुओं के जनमानस से जुड़ा हुआ रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने पर मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नीतीश कुमार से ऐसे मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। चंद्रशेखर एक राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय सदस्य एवं वर्तमान में शिक्षा मंत्री के पद को सुशोभित कर रहे हैं। जिसके कारण उनके द्वारा किसी भी मंच से कही गई कोई भी बात समाज पर, समाज के युवाओं और छात्रों के ऊपर काफी प्रभाव डालती है।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री अजय यादव जी, पूर्व विधायक सतनारायण यादव एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप मौजूद रहे।