पटना : देश की नंबर वन शर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ के द्वारा रविवार को बिहार की राजधानी पटना स्थित संस्कृति हॉल में इंफ्ल्यूएंसर और सेलिब्रिटी मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे देश के जाने माने सकड़ों युवा क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा, ज़ोनल मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह, सारेगामा म्यूजिक के निशांत गुंजन, भोजपुरी इंफ्ल्यूएंसर रुचि सिंह और अंजलि झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूपी, बिहार, झारखंड के दर्जनों शहर से 120 से अधिक जोश क्रिएटरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जोश ऐप के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में दस लोगों को बेहतरीन कंटेंट बनाने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 20 लोगों को सांतावना पुरस्कार भी दिया गया। वहीं सारेगामा म्यूजिक के तरफ़ से 14 वीडियो क्रिएटर को कारवा मिनी और सारेगामा फ़ोन से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया जिसमें प्रत्येक विजेताओं को एक-एक हज़ार का शॉपिंग वाउचर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हए जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा ने कहा कि शॉर्ट वीडियो को लेकर जोश एप आज देश में अपना अलग स्थान बनाया है और नए नए क्रिएटरों के बेहतर प्लेटफार्म देने का प्रयास किया जा रहा है। जोश
अपने सभी क्रिएटर्स के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा में भोजपुरी नंबर एक के स्थान पर आता है और भोजपुरी भाषा में क्रिएटर ग्रोथ के अपार संभावना है, जोश इस बात को सुनिश्चित करता है की उसके क्रिएटर ऐप के माध्यम से नेम, फ़ेम और ब्रांड मोनेटिज़ेशन से कुछ पैसे भी कमा सकते है। जोश लाइव के माध्यम से आप गिफ्ट अर्न कर सकते है, जिसे आने वाले कुछ दिनों में आप सीधे अपने बैंक खाता में प्राप्त कर सकते है।
इस कार्यक्रम में कुंदन यादव को बेस्ट भोजपुरी डांसर, अंजलि झा को बेस्ट भोजपुरी क्रिएटर, भोजपुरिया रानी और भोजपुरिया राजा को बेस्ट भोजपुरी जोड़ी, रवीश कुमार को भोजपुरी टॉप अचीवमेंट मेल, एकता गुप्ता को भोजपुरी टॉप अचीवमेंट फीमेल, कृष्ण केशरी को भोजपुरी राइजिंग स्टार, सीखा सिंह को भोजपुरी राइजिंग स्टार फीमेल तथा प्रिंस सिंह को भोजपुरी कॉमेडी क्रिएटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया।