औरंगाबाद : तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव में मशहूर फिल्मी गायक अभिजीत भट्टाचार्य स्वरों का जादू बिखेरेंगे। अभिजीत भट्टाचार्य एक हजार से ज्यादा फिल्मों में 6000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। फिल्म फेयर आवार्ड से सम्मनित भी हैं। हीट हिन्दी फिल्म बादशाह, जुदाई, यश बॉस, खिलाड़ी और बीबी नबंर वन जैसी फिल्मों में गा चुके हैं। उनकी हीट गानों की लिस्ट में चलने लगी हैं हवाएं, सागर भी लहराए, पल-पल दिल मेरा तरसे…, ख्वाबो में आना, तौबा तुम्हारे ये ईशारे, हम तो दिवाने हैं तुम्हारे.., बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है…, सपनों में आने वाली.. जैसी अनेक गाने हैं।
इंडियन आइडल और सारेगामापा में धूम मचाने वाली गायिका पूजा चट्टर्जी भी देव सूर्य महोत्सव में आएंगी। सारेगामापा 2021 की वे विजेता रही हैं। मखमली आवाज के लिए पसंद की जाने वाली पूजा की सूरों में जादू है। कार्यक्रम के पहले दिन अभिजीत भट्टाचार्य के कार्यक्रम के पहले पूजा चट्टर्जी प्रस्तुति देंगी। कुछ गाने साथ में भी गा सकती हैं। पूजा का चयन महोत्सव के लिए कर लिया गया है। इसके साथ-साथ कई अन्य स्थानीय और बड़े गायकों की लिस्ट जिला प्रशासन तैयार करने में जुटी है। अगले 24 घंटे में पूरी सूची जारी कर दी जाएगी।
महोत्सव के पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद भजन गायन होगा। शाम में पूजा चट्टर्जी और फिल्मी गायक अभिजीत भट्टाचार्य का मुख्य कार्यक्रम होगा। इनके पहले कुछ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। शाम 05:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। 28, 29 व 30 जनवरी को देव महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में गायन के साथ-साथ क्वीज, पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टाल, डिजनीलैंड एवं फूड प्लाजा लगाया जाएगा। सदर एसडीओ ने बताया कि देव सूर्य मंदिर अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजित किया जाता है।