- सशक्तलोकतंत्रमेंप्रत्येककीभागीदारीजरूरी : डीएम
औरंगाबाद : सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिको की भागीदारी जरूरी है। मतदान के जरिए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। घर-घर जाकर सौ प्रतिशत मतदान करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। यह उक्त बातें औरंगाबाद जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहीं हैं।
अपको बता दे कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को छात्र-छात्राओं के जागरूकता रैली को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बच्चों व उपस्थित लोगों से कहा कि इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं की 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वह अपना नाम मतदाता सूची में अंकित करा लें। अपने माध्यम से आसपास के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक करें।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।