सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज सासाराम प्रखंड के मोकर पहुंचे जहां उन्होंने पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही साथ उक्त परिसर में जल जीवन हरियाली का लोकार्पण भी किया। आवासीय विद्यालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम प्रखंड के सेमरा गांव पहुंचे जहां उन्होंने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सासाराम पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हेलीपैड के समीप ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। वही सीएम नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा वैसे ही कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही साथ नितीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने की भी नारे लगाए जा रहे थे।
वायरल गर्ल सलोनी से किया मुलाकात
शराब के दुष्परिणाम को लेकर गाए गीत से वायरल हुई तिलौथू प्रखण्ड की सलोनी से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस गाने को भी सुना जो काफी वायरल हुआ था। सलोनी के गए गाना सुन कर नीतीश कुमार काफी प्रसन्न हुए और सलोनी द्वारा गए हुए गाने के साथ साथ सलोनी को शाबाशी देते हुए हुए उसे पुरस्कृत भी किया। वही सलोनी कुमारी नीतीश कुमार से मिल कर काफी पसन्न दिखाई दी। सलोनी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना उसका सपना था जो आ पूरा हो गया।
सासाराम में किया समिक्षा बैठक
मोकर एवं सेमरा का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचे जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में सभी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने जिले में हो रहे विकास के कार्यों की बारी बारी से जानकारी लिया। वहीं समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। साथ ही साथ कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए भी बात कही गई। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले के भी कई लोगों से समस्याएं सुनी गई और समस्याओं को नोट भी किया गया और उसे दूर करने के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।