- बैठक में लिए जायेंगे कई निर्णय
सासाराम। नगर निगम के मेयर पद का चुनाव होने के बाद अब नगर निगम प्रशासन अपने नगर निगम के क्षेत्रों में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तथा जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए कदम उठानी शुरू कर दी है। शहर में विकास के कार्यों को लेकर गुरुवार को सशक्त स्थाई समिति की पहली सामान्य बैठक की जाएगी। बैठक में शहर के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा, जिसमें नगर निगम सासाराम अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाने पर विचार, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी मुख्य नालों की उडाही पर विचार, नगर निगम सासाराम में प्रवेश द्वार का अधिष्ठापन पर विचार के अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरणों के क्रय को लेकर विचार किया जाएगा। साथ ही साथ गोला स्थित नगर भवन की दुकानों की बंदोबस्ती पर भी विचार किए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय के पुराने भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण नगर निगम, सासाराम में अनुबंध एवं दैनिक पर कार्यरत कर्मियों पर भी विचार विमर्श किए जाएंगे। वही गर्मी को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में पेयजल हेतु जगह जगह पर प्याऊ की व्यवस्था एवं नगर निगम सासाराम में स्क्रैप सामग्री की नीलामी पर भी विचार किए जाएंगे। वहीं आज होने वाले सामान्य बैठक को लेकर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने लिखित पत्र के माध्यम से सभी स्थाई सशक्त समिति के सदस्यों को सुचिय कर दिया हैं। उक्त बैठक में सासाराम नगर निगम के मेयर काजल कुमारी, उप मेयर सत्यवंती देवी, नगर आयुक्त, नगर उप आयुक्त के अलावा सदस्य प्रमिला देवी, गीता देवी, सुनील कुमार, रौशन आरा, अंजू मौर्या, राशिद अहमद, सारिका कुमारी