तिलौथू। चतुर्थ कृषि रोड मैप 2023 के सुझाव हेतु तिलौथू प्रखंड क्षेत्र से प्रगतिशील किसान कुमार प्रेमचंद, रामनाथ कुशवाहा, हीरालाल सिंह, राजगृही पाल ,पवन कुमार, जसवंत कुमार सिंह एवं शिवनारायण यादव को पटना में सुझाव देने हेतु प्रखंड कार्यालय तिलौथू के परिसर से स्थानीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता, कृषि अधिकारी ठाकुर प्रसाद पासवान, कृषि समन्वयक राजेश कुमार प्रिंस ने सभी किसानों को बस पर बैठाकर किया रवाना। वही विधायक ने सभी किसानों को मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया। प्रखंड कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को जैविक खेती को और विस्तार देने की इसमें योजना होगी। दूध, मांस, मछली और अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों और किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना काे नए सिरे से विस्तारित किया जाएगा। राज्य में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने पर भी जोर होगा। समेकित खेती को भी बढ़ावा देने वाली योजनाओं के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विधायक ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण