सासाराम। महागठबंधन से उपेन्द्र कुशवाहा के अलग होने के बाद आरोपी प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इधर सासाराम पहुँचे पूर्व मंत्री व जेडीयू नेता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा किसी भी दल के लिए परिंदे नही है। वे जल्दीबाजी में रहते है और जल्दी ही हर कुछ पा लेना चाहते हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन में आने से पार्टी के कोई भी लोग खुश नही था। सब यही कहते है कि फिर से भाग जाएंगे और हुआ भी यही। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी में रहने या न रहने से जदयू को कोई फर्क नही पड़ता। श्री कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा अपने आप को कोइरी का नेता कहते है लेकिन कितने कोइरी उनके साथ है ये दिखा दें। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो चार लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डालने से सभी कोइरी के लिए नेता नही बन जाएंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन में पार्टी छोड़ते है और एक ही दिन में नई पार्टी का गठन कर के खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिए। उन्होंने कहा कि आज उपेन्द्र कुशवाहा कहते फिरते हैं कि उन्होंने नीतीश सरकार और जदयू के लिए बहुत कुछ किया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम योगदान दिया तो उपेन्द्र कुशवाहा बताए कि उन्होंने नीतीश कुमार और जदयू के लिए क्या क्या किया और क्या योगदान दिया। क्यों कि जब जब चुनाव हुए है उपेन्द्र कुशवाहा अलग होकर ही चुनाव लड़े है। तो उनका सहयोग क्या रहा। वही तेजस्वी यादव का अगला मुख्यमंत्री की घोषणा करने के सवाल पर श्री कुशवाहा ने कहा कि यह सब सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव में भाजपा का बिहार से नामों निशान मिट जाएगा। भाजपा को इज्जत बचानी मुश्किल हो जाएगी।