शिवसागर। रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर प्रखंड के सोनहर स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार में 16 वें बुद्ध महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी (रविवार) को किया जायेगा। आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। इसमें राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता के साथ ही कई दिग्गज राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां शिरकत करेंगी। साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों से पधारे बौद्ध भिक्षु इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महोत्सव में वर्तमान परिवेश में मानव कल्याण के लिए तथागत बुद्ध के संदेशों पर परचर्चा में तमाम दिग्गज भाग लेंगे। महोत्सव सह मेले में 10 हजार से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।16 वें बुद्ध महोत्सव में आने वाले विशिष्ट अतिथियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के अलावा फतेह बहादुर सिंह (विधायक, डेहरी), बशिष्ठ सिंह (पूर्व विधायक करगहर), श्याम बिहारी राम (पूर्व विधायक, चेनारी), विरेन्द्र कुशवाहा (सदस्य पिछड़ा आयोग बिहार सरकार), आलोक कुमार सिंह (नेता जदयू), काजल कुमारी (मेयर, नगर निगम, सासाराम), सत्यवंती देवी (उप-मेयर, सासाराम), पूनम देवी (अध्यक्ष जिला पार्षद, सासाराम), विवेक कुमार उर्फ डब्लु भईया (जिला अध्यक्ष युथ, कांग्रेस, रोहतास), चन्द्रशेखर सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद, सासाराम), रंजना देवी (जिला परिषद उत्तरी, शिवसागर), सुप्रिया रानी (जिला परिषद दक्षिणी, शिवसागर), प्रेमलता देवी (प्रमुख शिवसागर), विनय कुमार सिंह ( उप प्रमुख, शिवसागर), गिरजाघारी पासवान ( संस्थापक सम सोसाईटी ऑफ इंडिया), रवि मौर्य (संस्थापक, मौर्यशक्ति, भारत) आदि प्रमुख हैं। मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर धम्मा अशोक की मूर्ति का अनावरण भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता के हाथों होगा। साथ ही महोत्सव में आए लोगों में जागृति फैलाने के मकसद से एक आकर्षक कार्यक्रम रखा गया है। विज्ञान द्वारा जादू का पर्दाफाश कार्यक्रम में लोगों को धार्मिक व जादूई चमत्कार के नाम पर दिखाये जाने वाले पाखंडों के प्रति जागरुक किया जाएगा।
Trending
- 18 अक्टूबर को सुपौल आएंगे सीएम नीतीश, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है
- बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गयी, 19 लोग हुए घायल
- शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट,एक वृद्ध की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
- सासाराम में खुला किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम
- प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का खेत में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका
- तेजप्रताप ने इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बिहार भर में मचाई खलबली
- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पटना में तैनात सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में की आत्महत्या
- नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के 6 छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय संस्थान में प्रशिक्षण देने का मिला अवसर