समस्तीपुर। जिले का शाहपुर पटोरी अंतर्गत भौआ का रहने वाला युवक ने कुछ ऐसा ही कमाल किया है। जो एक बिहारी सब पर भारी को चरितार्थ करता है। ऐसा कुछ अपनी सुरीली स्वरों के साथ अमरजीत जयकर ने इंटरनेट मीडिया पर गाना का वीडियो अपलोड कर पटोरी ही नहीं समस्तीपुर जिले का नाम भी रोशन किया है। आनंद राज आनंद का गाया फिल्म मस्ती का गाना दिल दे दिया है जान भी देगे सनम..इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू निगम ने उससे ट्वीट किया है कि यहीं आ जाओ। गायक सोनू निगम ने भी ट्वीट किया है। अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसकी आवाज को पसंद किया है।
साथ ही कई उच्च अधिकारियों ने भी उसकी वीडियो को ट्वीट किया है। और कहा है कि ऐसी प्रतिभावान व्यक्ति का कद होना चाहिए। न जाने कितने लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। दूसरा गाना है मोहब्बत बरसा देना तुम सावन आया है। छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बनाकर, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, युटुब तथा फेसबुक पर अपलोड करते रहा। धीरे-धीरे उसके प्रशंसक और चाहने वालों फॉलोअर्स बढ़ते चले गए। इसके बाद उसे कार्यक्रम के लिए दिल्ली, कोलकता, मुंबई आदि जगहों से बुलावा भी आने लगा है। वही मीडिया कर्मी का आना जाना है का ताता लगा रहा। ज्ञात हो कि उनके सभी संपर्क में है। इंडियन ऑयल के कोच पंडित, अभिजीत मिश्रा और प्रतिभागी पल्लव सिंह से हुआ। जिसने इसकी मदद करना चाहते हैं और प्रोत्साहित किया है। सोनू सूद ऐसी छिपी प्रति प्रतिभा को पूर्व में मंच उपलब्ध करा चुके हैं। ना कि सिर्फ प्रोत्साहित करते हैं। देखते-देखते युवक रातों-रात स्टार सिंगर बन गया।