सासाराम। पुलिस सप्ताह दिवस के सातवें दिन रविवार को नगर थाना सासाराम के परिसर में स्कूली बच्चों के साथ मैत्री जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें नगर थाना के पुलिस अधिकारी शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। शहर के संत पॉल विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सासाराम नगर थाना के पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून की बेसिक जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय पुलिस-फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देना था। संवाद कार्यक्रम के बाद सामाजिक कुरीतियों पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सफल बच्चों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इसकी जानकारी देते हुए सासाराम के डीएसपी संतोष कुमार राय ने बताया कि 27 फरवरी को पुलिस सप्ताह दिवस के अंतिम दिन पुलिसकर्मियों द्वारा ब्लड डोनेट किया जाएगा। उन्होंने बताया राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हर दिन नए थीम पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की मंशा पुलिस और जनता के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना है। बिना जनसहयोग के अपराध पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। डीएसपी ने कहा कि बच्चों को बताया गया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। आम नागरिकों को नहीं, बदमाशों को पुलिस से डरने की जरूरत है। थाना में उपस्थित पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून सभी के लिए समान है। पुलिस पर कानूनी कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी होती है। इसी तरह एक छात्र ने बच्चों के अपराध करने पर कार्रवाई के संबंध में जानना चाहा। जिसे बताया गया कि सात साल उम्र तक के बच्चों का अपराध माफ है। किशोर अपराधियों के लिए कुछ रियायत है। एक छात्रा ने महिलाओं पर कार्रवाई के संबंध में सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए अधिकारी ने बताया कि महिला आरोपी को रात में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। पुलिस यह संदेश दे रही है कि पुलिस आपके लिए है पुलिस दिन रात आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।
Trending
- 18 अक्टूबर को सुपौल आएंगे सीएम नीतीश, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है
- बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गयी, 19 लोग हुए घायल
- शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट,एक वृद्ध की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
- सासाराम में खुला किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम
- प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का खेत में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका
- तेजप्रताप ने इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बिहार भर में मचाई खलबली
- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पटना में तैनात सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में की आत्महत्या
- नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के 6 छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय संस्थान में प्रशिक्षण देने का मिला अवसर