औरंगाबाद : सांसद सुशील कुमार सिंह ने त्रिपुरा और नागालैंड विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर कहा कि यह जीत भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है दोनों राज्य की जनता ने भाजपा को अपना मत रूपी आशीर्वाद दिया है। यह ऐतिहासिक जीत विकास,सुशासन और जनकल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता की जीत है। भाजपा ने जो विकास की राजनीति की जनता ने उस पर फिर से विश्वाश जताया है।
इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय नेतृत्व समेत राज्य की जनता एवं पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकताओं को बधाई दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी जिस तरह के विकास आधारित कार्य कर रही है उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि यह चुनाव के नतीजे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। मेघालय चुनाव के नतीजे को लेकर सांसद ने कहा कि राज्य के जनता के द्वारा दिया गया जनादेश का सम्मान करते है।
इस जीत पर भाजपा नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व मुखिया जुलेखा खातुन, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, समाजसेवी रवि सिंह, आशु अभिनव,राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, उदय सिंह, सुबोध सिंह, कौशल सिंह, आलोक सिंह, अश्विनी तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, प्रफुल्ल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान, नलिनी रंजन, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, राहुल सिंह, रंजीत कुशवाहा, हुमायूँ अंसारी ने हर्ष व्यक्त किया है।