औरंगाबाद : होली समारोह के दौरान आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हो गयी। जिसमे एक दर्जन लोग घायल हो गए। दरअसल यह घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के बंचर बगड़ा गांव की है। जहां होली खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी है। घायलों की पहचान उसी गांव निवासी भरत यादव, रामनरेश यादव, भिखारी यादव, मनीष कुमार, भगत यादव सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल हैं। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां सभी इलाजरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होलिका दहन के दिन किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगो के साथ विवाद हुआ था। हालांकि उस दौरान कोई मारपीट की घटना नही घटी थी। मामला को सुलझा दिया गया था। लेकिन कुछ लोगो के अंदर बदलें की आग अभी भी धधक रही थी। सभी लोग खाना खाकर अपने अपने घर मे थे। तभी बाहर से शोरगुल की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनाई देने पर रामनरेश यादव दरवाजा खोल बाहर निकलें तभी बाहर शोरगुल कर रहे लोग हरवे हथियार से लैश हिकर मारपीट की फिराक में थे। जैसे ही उनलोगों के पास पहुंचे तभी अचानक उनलोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद घर के परिजन दौड़े। तभी उनलोगों की भी पिटाई कर दी गयी। जिसमे एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे से पांच की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
वहीं इस घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।