औरंगाबाद : सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल यह घटना शुक्रवार की दोपहर मदनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 स्थित शिवगंज के समीप घटित हुई है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बुजुर्ग को रौंदते हुए पार हो गया। वहीं इस दौरान लगभग दो घण्टे तक सड़क जाम रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शिवगंज बाजार करने के लिए आए हुए थे। बाजार से अपना काम निपटा कर अपने घर लौटने वाले थे। घर जाने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे। लेकिन उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्हें रौंद दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनवक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय नागरिकों के द्वारा मदनपुर थाना को दी गयी। जिसके आलोक के मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
हालांकि मृतक बुजुर्ग के शव को शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन शव की शिनाख्त के लिए पुलिस हर तरीके से प्रयास कर रही है। वहीं इस दौरान घटनास्थल पर आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जहां स्थानीय नागरिकों के द्वारा लगभग दो घण्टे तक सड़क जाम रहा। वहीं सड़क पर जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर अलग किया गया।
घटना के बाद मदनपुर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत बुजुर्ग के शव को 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। अगर 72 घंटे तक मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं होती है। तो सरकारी प्रावधान के तहत अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।