सासाराम। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का रोहतास आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रस्तावित विरासत बचाओ नमन यात्रा को लेकर कल सासाराम पहुंचेंगे। विरासत बचाओ नमन यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा का जिले में स्वागत नासरीगंज प्रखंड में किया जाएगा। उसके बाद वहां से वह डेहरी कयूम अंसारी को नमन करके सभा को संबोधित करते हुए रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचेंगे। जहां कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। वही उपेन्द्र कुशवाहा के स्वागत में नासरीगंज से लेकर डिहरी एवं डिहरी से लेकर सासाराम पुरानी जीटी रोड तक सैकड़ों की संख्या में तोरण द्वार लगाए गए हैं। साथ ही साथ चौक चौराहों पर उपेंद्र कुशवाहा के आगमन को लेकर बैनर पोस्टर से शहर को भर दिया गया है।
राष्ट्रीय लोक जनता दल के रोहतास जिला संयोजक सह पूर्व तिलौथू प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा का यह जात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगा। इस यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक नासरीगंज में उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद यह काफिला डिहरी होते हुए सासाराम पहुंचेगी, जहां करगहर मोड़ के समीप स्थित निशांत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नमन कर लोगों को संबोधित करेंगे। कपिल कुमार ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा के स्वागत को लेकर बैंड बाजे, हाथी – घोड़ा के साथ 400 से 500 चार पहिया वाहन का काफिला उनके पीछे पीछे होगा। साथ ही साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया की 18 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा का रात्रि विश्राम सासाराम सर्किट हाउस में होगा।