सासाराम। जनता दल (यूनाईटेड) रोहतास के द्वारा स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में शनिवार को भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा और संचालन रामप्रवेश राम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक अरुण मांझी, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधायिका रेनू देवी, प्रमंडलीय प्रभारी राज किशोर प्रसाद,पूर्व विधायक बशिष्ठ सिंह शामिल हुए। मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित अनुमंडल स्तर पर भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बिक्रमगंज एवं सासाराम अनुमंडल में भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संतोष निराला ने भीम संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से हम लोगों के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से सत्ता संभाला है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 2 हजार 215 करोड़ का ऐतिहासिक बजट बनाया है।
वही पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि दलित महादलित अति पिछड़ों के बच्चे विद्यालय से जो बाहर रहते थे उन्हें टोला सेवक के माध्यम से विद्यालय पहुंचाने का काम किया है। भीम चौपाल का मुख्य उद्देश्य है गरीबों का उत्थान करना। पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता वंचितों एवं उपेक्षितो का कल्याण करना है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के घर-घर जाकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संदेशों को स्टीकर, पर्चो के माध्यम से कार्यकर्ता घर घर पहुंचाने का कार्य करें। 14 अप्रैल को प्रत्येक पंचायत स्तर पर बाबा साहेब की जयंती पर भीम चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व विधायक बशिष्ठ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के महिलाओं को उद्यमी योजना के माध्यम से दस लाख की राशि देने का काम किया है जिसमें पांच लाख की राशि अनुदान के रूप में दिया जाएगा जो एक ऐतिहासिक फैसला है. इस भीम संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक रजक, सविता नटराज, रजिया कामिल अंसारी, मनोज राम, बिंदा चंद्रवंशी, बृजनंदन सैनी, बदरे कामिल अंसारी, राजेश सोनकर,सिंकंजय सिंह, अजय कुमार मिश्रा डब्लू, विनोद पाल, हरिहर सिंह, संजय पटेल, सज्जाद अली इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।