नासरीगंज/रोहतास : प्रखण्ड क्षेत्र में जगह-जगह लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के थाना छठ घाट, अमियावर समेत कई छठ घाटों पर सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य अर्पित किया गया। छठ व्रती श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंच कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। लोक आस्था का महापर्व छठ वर्ष में दो बार मनाया जाता है। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। पारिवारिक सुख-समृद्धि मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। स्त्री व पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। छठ व्रत के संबंध में अनेक कथाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक कथा के अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए, तब श्री कृष्ण द्वारा बताए जाने पर द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। तब उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं पांडवों को राजपाट वापस मिला। वहीं मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान को अर्ध्य देने के साथ लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
Trending
- 18 अक्टूबर को सुपौल आएंगे सीएम नीतीश, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है
- बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गयी, 19 लोग हुए घायल
- शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट,एक वृद्ध की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
- सासाराम में खुला किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम
- प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का खेत में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका
- तेजप्रताप ने इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बिहार भर में मचाई खलबली
- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पटना में तैनात सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में की आत्महत्या
- नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के 6 छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय संस्थान में प्रशिक्षण देने का मिला अवसर