औरंगाबाद : अपराधियों ने राजद के पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को पुआल की गांज में छुपा कर मौके से फरार हो गए। यह मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा बधार की हैं। जहां शुक्रवार की देर रात राजद से अरवल के पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह के बेटे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि घटना को लेकर विधायक की पहली पत्नी समाजसेवी उषा शरण ने अपने बेटे की हत्या का आरोप पति पर लगाया है। उसने बताया कि उनके 34 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव उर्फ दिवाकर की हत्या उसके पति के इशारों पर की गई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। इस दौरान अपराधियों ने मृतक को दो गोली जांघ और दो गोली पेट में मारी। इसके बाद पुआल से शव ढककर भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक दिवाकर गांव के पास ही दालान पर सोता था। वहां मुर्गी फारम भी है। कुछ लोग और उसके साथ में सोते थे। प्रतिदिन की तरह खाना खाकर शुक्रवार की रात भी सोने गया था। इसी दौरान रात में अपराधी पहुंचे और गोली मार दी। दो गोली अपराधियों ने जांघ में मारी। जबकि दो गोली पेट में मारी जिससे मौके पर ही दीवाकर की मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी पुआल के गांज में शव छिपाकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद उस जगह गांव का एक युवक गूंजन पहुंचा और फोन पर अपने पिता पिंटू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर शव की खोजबीन की गई।
पूर्व विधायक की पहली पत्नी ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप – पूर्व विधायक की पहली पत्नी उषा शरण ने अपने पति रविन्द्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उसने बताया कि पहले से सबकुछ ठीक था लेकिन पहली बार 1995 में विधायक बनने के बाद उनके पति का किसी और से अफेयर शुरू हुआ। इसके बाद उनके पति की कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध रखने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया जिसमें पति ने तलाक देने की बात कही। उन्होंने बताया कि पति के प्रताड़ना से तंग आकर वे पिछले क़रीब 25 सालों से मांग में सिंदूर नहीं करती हूं। मेरे बेटे की हत्या विधायक के इशारों पर ही की गई है।