सासाराम : रोहतास जिले के सभी स्कूल 20 अप्रैल से सुबह में संशोधित समय से संचालित होंगे। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम धर्मेन्द्र कुमार द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पड़ने वाली गर्मी एवं तापमान को दृष्टिगत रखते हुए, जिले के सभी कोटि के प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन दिनांक 20 अप्रैल 2023 से प्रातः 6.30 से 10.30 तक किया जाएगा।
प्राथमिक मध्य विद्यालयों में मिड डे मील 10.30 में छुट्टी के बाद छात्रों को दिया जाएगा। डीईओ ने बताया कि इस संबंध में डीएम रोहतास का अनुमोदन भी प्राप्त किया गया है। अब ग्रीष्मावकाश तक विद्यालयों का संचालन मार्निंग सत्र में ही उक्त समय के अनुसार किया जाएगा।
बता दें कि जिले के सभी स्कूल 10 अप्रैल 2023 सोमवार से मार्निेग आवर में संचालित हो रहे थे। प्रारंभिक, माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन दिनांक 10 अप्रैल 2023 से प्रातः कालीन सत्र में सुबह 6.30 से 11.30 तक किया जा रहा था। लेकिन अब इसमें एक घंटे की और कटौती कर दी गई है। अब 11.30 की जगह स्कूलों में 10.30 में छुट्टी होगी।