- रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
डेहरी। रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं नशाखुरानी के रोकथाम हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनाए गए टास्क टीम की मदद से डेहरी रेलवे स्टेशन पर 26 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से बरामद गांजा का बाजार कीमत 2 लाख 67 हजार 800 के करीब बताई जाती है। गिरफ्तार तस्कर बक्सर जिला अंतर्गत अधौगिक थाना क्षेत्र के छोटकी ग्राम निवासी शशि शेखर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार सिंह एवं इसी गांव के राजेंद्र ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार बताए जाते है। इसकी जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल डेहरी के थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया की सूचना मिली की गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर के ला रहें है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया की टीम में पुलिस थाना सहायक उप निरीक्षक आर के दास, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी सर्वोदय पासवान, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन एवम सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी, प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र सिंह,अपराध आसूचना शाखा गया के द्वारा रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म संख्या 3 के पूर्वी यात्री शेड के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। उनसे जब पूछ ताछ की गई तो सही से कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे थें। दोनो व्यक्तियों के पास करीब 26 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 2,67,800/–रूपये) को अवैध तरीके से ले जाते हुए पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पीपी डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया।