सासाराम। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजी के द्वारा सासाराम कार्यालय में रविवार को बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती विजयोत्सव के रूप मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर आशुतोष सिंह द्वारा वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की वीर कुंवर सिंह का जन्म 13 नवंबर 1777 में हुआ। उनके पिताजी का नाम बाबू साहबजादा सिंह था जो बिहार के भोजपुर जिला के जगदीशपुर के रहने वाले थे।
बाबू वीर कुंवर सिंह 80 वर्ष के उम्र में अंग्रेजों का छक्का छुराए थे और 23 अप्रैल 1858 को अंग्रेजों का झंडा उतार कर जगदीशपुर में भारतीय झंडा लहराया था।बाबू वीर कुंवर सिंह सभी जाति धर्म के लोगों के साथ मिलकर अपने देश भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़े। इनके मददगार सभी जाति धर्म के लोग थे। वह एक कुशल वीर सेनानायक थे। उन्हें वीरता के लिए हमेशा ही जाना जाएगा। हम लोगों को गर्व है कि हम लोग भी उन्हीं के जिले शाहाबाद जिले के रहने वाले है। मौके पर रोहतास जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, सासाराम नगर निगम अध्यक्ष विमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष परशुराम सिंह, कार्यालय प्रभारी बृज बिहारी राय, पप्पू सिंह, रामबाबू सिंह, गुड्डू सिंह, बिंदकेश्वरी सिंह, अयोध्या सिंह, काशीनाथ सिंह, मुन्ना सिंह, उज्जवल सिंह सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।