- स्व. बाबू सहदेव सिंह का प्रतिमा का हुआ अनावरण
कोचस/रोहतास : प्रखंड क्षेत्र के हेल्हा गांव मे शुक्रवार को स्व. सहदेव सिंह यादव का प्रतिमा का अनावरण हुआ। जिस प्रतिमा का अनावरण जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किया । उन्होने कहा कि स्व. बाबू सहदेव सिंह यादव प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत करते थे। जिन्हे महान मानववादी नेता का नाम मिला। बाबू सहदेव सिंह का एक ही नारा था कि, किसी को छेड़ो मत, अगर छेड़े तो छोड़ो मत । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा कि बीजेपी ने देश की जनता को छलने का काम किया है। जिसे अगामी चुनाव मे मुँहतोड़ जवाब देना होगा। वही कार्यक्रम मे उपस्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अनिता चौधरी ने कहा कि बाबू सहदेव सिंह महान प्रतिभा व व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि स्व. बाबू सहदेव सिंह यादव अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय के जमीन दाता है जो विद्यालय का जमीन दान मे देकर एक मिशाल कायम किये । कार्यक्रम मे उपस्थित दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व विधायक सीता सुन्दरी, करगहर विधायक संतोष मिश्रा , पूर्व विधायक करगहर वशिष्ठ सिंह, एमएलसी अशोक पांडेय, माँ मुण्डेश्वरी रियल होम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार सिंह सहित कई अन्य वक्ताओं ने स्व. बाबू सहदेव सिंह यादव के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वही इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भोजपूरी गीत के पुरोधा अशोक मिश्रा, भोजपुरी गायक चंदन यादव, सोनू पांडेय, अमृता गौतम, गीतकार मुन्ना मोहित ने एक से एक गीत गाकर दर्शको को झुमने पर मजबुर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन सिंह यादव व संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक रवि रंजन राय ने किया। मौके पर अरविन्द सिंह यादव, बंटी यादव, पूर्व सैनिक राजगृही सिंह यादव, डा. संजय कुमार, मुन्ना यादव, मोहन पहलवान, भुवनेश्वर पहलवान, नरेंद्र गुप्ता, संजय यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।