- आधी रात को पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के घर की गई गिरफ्तारी
सासाराम। सासाराम में 30 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प मामले में पुलिस की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दंगा भड़काने मामले में पुलिस से भाजपा के पूर्व सासाराम विधायक जवाहर प्रसाद को हिरासत ने ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे पुलिस उनके घर से उनको ले कर गई है। बता दें की दंगा भड़काने के मामले में भाजपा के नगर अध्यक्ष डॉक्टर शिवनाथ चौधरी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सोनू सिन्हा का भी नाम शामिल था जिनलोगों ने एक हफ्ता पहले ही सरेंडर कर दिया है। इधर पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी की खबर जिले में आग की तरह फेल गई। बताते चले की पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान हुए दंगा का जिम्मेवार जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को बताया था।
एक बयान में उन्होंने कहा था की शोभायात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था वैसी नहीं की गई थी जैसे हर साल की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शोभायात्रा में एक भी पुलिस के जवान नही थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था की जिलाधिकारी ने उनसे स्वयं बोला था की अमित शाह की रैली नही होने देंगे। इधर पूर्व विधायक की गिरफ्तारी से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी खलबली मची हुई है। बीजेपी के रोहतास जिलाध्यकाश सुशील कुमार ने बताया की उन्हें भी ये जानकारी मिली है की पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है लेकिन की मामले में किया गया है अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर रोहतास एसपी विनीत कुमार ने भी पुष्टि कर दी है। एसपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया की 31 मार्च 2023 को सासाराम में सांप्रदायिक उपद्रव मामले में माननीय न्यायालय, सासाराम द्वारा जारी गैर जमानती वारंट की तालीम करते हुए 28 अप्रैल की रात्रि 12 बजे पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।