- भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
सासाराम। BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता सासाराम नगर थाना पहुंचकर विरोध जताने लगे। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने स्थानीय प्रशासन व सरकार पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया गया। पूर्व विधायक को जेल भेजने की करवाई के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता व नेता पुलिस के गाड़ी के पीछे पीछे चलते नजर आए। पुलिस ने पूर्व विधायक को सीजीएम से समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान सूचना पर काफी संख्या में कई नेता और भाजपा कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंच गए। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह सरकार व शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे। साथ ही इस कार्रवाई की तीव्र भर्त्सना भी किया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि साजिश के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को फसाया जा रहा है। दूसरे पक्ष को खुश करने के लिए पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की गई है। यह घटना निंदनीय है।
पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नगर थाने में शिष्टमंडल और पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द रिहाई और एक पक्षीय कारवाई रोकने की मांग की।
वही जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी की कार्रवाई भी चोर जैसे रात में की गई है। जबकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं। उन्हें किसी वारंट की जानकारी रहती तो वह खुद ही गिरफ्तारी दे देते। ऐसे में चोर जैसी पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई निंदा की। शिष्टमंडल में पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, विवेक सिंह, मुन्ना शर्मा, सुरेंद्र पांडे, सुजीत गोंड, संजय कश्यप, अमरेश सिंह, रविरंजन सिंह, सतनारायण पासवान, चंदन ,सनी चौरसिया, संदीप सोनी, महेंद्र साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।