- भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया
नासरीगंज। सासाराम में 31 मार्च को सामुदायिक हिंसक झड़प को लेकर सासाराम के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। जिला भाजपा कार्यकर्ताओ ने आज बिहार सरकार की तानाशाही,भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कारवाई और पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को 12 बजे रात में अपराधी की तरह गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नासरीगंज नगर द्वारा नगर अध्यक्ष लालबाबू के नेतृत्व मे नगर भ्रमण करते हुए महावीर मंदिर के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद, जवाहर प्रसाद को इंसाफ दिलाओ, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक पक्षीय कारवाई बंद हो के नारे लगाए।
पुतला दहन में जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तानाशाह रवैया और उनके शह पर प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदसूलकी और अपराधी तथा चोर की तरह देर रात में गिरफ्तारी ये दर्शाता है की बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बिहार की जनता आने वाले दिनों में इसका माकूल जवाब देगी। पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, रौशन कुमार, शिवजी प्रसाद, अजय कुमार, अमित कुशवाहा, संजय गुप्ता, राधारमण, काशी चौधरी, ललन पंडित, बृजकिशोर कुशवाहा, ललन कुशवाहा, जयनंदन प्रसाद, विष्णु भगवान प्रसाद, मंतोष यादव, अनिल यादव, आशुतोष शर्मा, वीरबहादुर सिंह, ओमप्रकाश, लालबाबू कुशवाहा, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।