- सीएम नीतीश कुमार को बताया बिहार का गजनी
सासाराम। रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सासाराम में दंगा भड़काने और संप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी पूरी तरह से उग्र हो गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और नीतीश कुमार का पुतला दान किया जा रहा है। इधर इसी के विरोध में आज नेता प्रतिपक्ष व बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सासाराम पहुंचे। सासाराम समाहरणालय के समीप सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में लोगों को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तानाशाह रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर साधु संतों एवं पांच बार विधायक रह चुके सासाराम के विधायक जवाहर प्रसाद को जेल में डाला जा रहा है वहीं दूसरी ओर गुंडे अपराधियों को नीतीश कुमार जेल से रिहा करने का कार्य कर रही है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सासाराम में अमित शाह की रैली नहीं होने देना चाहते थे इसलिए यह सारा दंगे का रूप देकर अमित शाह की रैली को रद्द करवाया गया और इस दंगे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करके जेल में डाला जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि दंगे के दिन से ही पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पुलिस प्रशासन के सहयोग कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था काम करने में लगे हुए थे। बावजूद इसके आधी रात को विधायक के घर जाकर उनकी गिरफ्तारी करना सरकार की क्या मंशा हो सकती है।
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार गजनी फिल्म के आमिर खान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान की तरह नीतीश कुमार का भी शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है की बिहार के मुख्यमंत्री मेमोरी लॉस है। मुख्यमंत्री का बीच-बीच में मेमोरी लॉस हो जाता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के गजनी बने हुए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार को बिहार की जनता सबक देगी।
उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को एक भी वोट नहीं जितने जा रहे हैं इसके अलावा 2025 में बिहार में होना लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा श्री चौधरी ने कहा कि बीजेपी किसी भी हालात में नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी। बीजेपी खुद अपने बल पर चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार की महागटबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।