सासाराम। रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सासाराम में हुए हिंसक झड़प मामले में राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ सियासी पलटवार शुरू हो गया है। एक और जहां भाजपा इस दंगे को लेकर जदयू पर आरोप लगा रही है वहीं दूसरी ओर जदयू इस पूरे प्रकरण में भाजपा का हाथ बता रही है। दंगा भड़काने के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान और तेज हो गई है। इसके विरोध में 2 दिन पूर्व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सासाराम में धरना दिया था और इस षड्यंत्र में जदयू के साथ साथ महागठबंधन की भी साजिश बताई थी। वहीं दूसरी ओर आज जनता दल यूनाइटेड के तत्वधान से सासाराम की घटना पर भाजपा के खेल का पोल खोल धरना का आयोजन किया गया। इस धरना में पूरे रोहतास जिला से पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की तथा इसका संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पटेल ने की। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार एवं अंजुम आरा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को कई नेताओं ने संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए।
धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अराजकता और वैमनस्यता फैलाना भाजपा का एक मूल सिद्धांत बन गया है। आज की तारीख में समाज और देश में जो विष फैलाया जा रहा है वह देश के लिए तो घातक है पर बिहार और सासाराम में उनकी यह योजना सफल नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी के इन घातक और गंदे हथकंडो से जनता वाकिफ हो चुकी है और उनका असली देश और समाज विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। मौके पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के इस दोरंगी और गलत नीतियों के कारण ही भाजपा से किनारा किया है। किसी भी हाल में बिहार के भाईचारे शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल को दूषित नहीं होने दिया जाएगा और गलती करने वालों को उनके गलती की सजा जनता द्वारा आगामी चुनाव में दी जाएगी। मौके पर पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि रोहतास जिला की जनता अफवाहों और बहकावे में नहीं आने वाली है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है और सच्चाई यह है कि बिहार और देश का निर्माण माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनके विचारों और सिद्धांतों के आधार पर ही होगी। अराजकता वैमनस्यता और सांप्रदायिकता फैलाने वालों के विरुद्ध सरकार कठोर कार्रवाई करेगी ।
धरना को पूर्व विधायक अशोक कुमार, ललन सिंह, वशिष्ठ सिंह, श्याम बिहारी राम ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के गलत मनसूबे को कभी पूरा करने नही दिया जायेगा। मौके पर मौजूद अमरेश चौधरी, बवन सिंह कुशवाहा, नागेंद्र चंद्रवंशी, राजू गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह सेतू , बिंदा चंद्रवंशी, प्रमिला सिंह, सविता नटराज, रिंकू सिंह, नेहा नटराज, राजिया कामिल अंसारी, रेहाना खातून, उषा पटेल, अनिल सिंह, संजय पटेल तथा बद्री भगत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर वंश नारायण सिंह, धनंजय पटेल, अलख निरंजन, राकेश कुमार, मुन्ना संजय सिंह, सिकंजय सिंह, संजय वर्मा, मुन्ना सिंह, अमरेंद्र सिंह, अनिमेष कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, विकास सिंह, रामनाथ कुशवाहा, सिंहेश्वर कुमार, वसंत राय, दीपक चौबे, विनोद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह, हरिहर सिंह, गोवर्धन सिंह, सूर्यवंश सिंह, हृदयानंद कुशवाहा, नंदू चौधरी, रुपेश चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, भाई जितेंद्र, विजय व्रत पांडे, अनिल सिंह, विपिन कुशवाहा, संतोष शुक्ला, मुमताज अंसारी, अभिषेक पटेल, अजय मिश्रा, डोमाराम, असलम अंसारी, नीरज पटेल, वीरेंद्र गौड़, तजामुल अंसारी, जमालुद्दीन सिद्दीकी, परमजीत सिंह, संदीप गीरी, रेणु कुशवाहा, निखिल, जयसिंह, पप्पू सोनी, अरुण सोनी, शाहजाद खान, रामाकांत पटेल, जावेद जी तथा प्रमोद चौबे सहित कई अन्य उपस्थित थे।