नौहट्टा। नौहट्टा थाना क्षेत्र के टीपा स्टेडियम के पीछे सियालदह पहाड़ी पर एक युवक का शव होने की सूचना तेजी से रविवार की सुबह फैल गई। बताया गया कि ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव को देखकर आसपास के लोगों को सूचना देते हुए नौहट्टा थाना को जानकारी दिया। वही पेड़ में लटकते शव की सूचना पर आसपास के ग्रामीण शव को देखने के लिए जुटने लगे। वहीं नौहट्टा थाना अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सूचना पर त्वरित पुलिस दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिए। वही पुलिस ने पेड़ से लटके युवक का शव को उतरवाया। वही थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारीयों को दी।
मृत युवक की पहचान चुटिया थाना अंतर्गत परछा गांव का बिनोद कुमार मेहता, पिता स्वर्गीय परीखा मेहता के रूप में की गई। मृतक की पहचान होने पर मृतक के घरवालों को सूचना दिया गया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए अन्त परीक्षण हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। नौहट्टा थाना अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। तत्काल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है उसके बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया जायेगा। वही इस घटना के बाद परछा में मातम पसरा है। बताया गया की इस घटना को लेकर मृतक के तीन छोटे बच्चे पत्नी और मां सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।