नासरीगंज। रोहतास जिला अंतर्गत नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में चल रहे श्री राम महायज्ञ के मन्दिर परिसर में विगत एक महीने से रह रहे एक साधु ने परिसर के समीप ही एक पेड़ से लटक कर गले में फंदा डाल आत्महत्या कर लिया। घटना सोमवार की सुबह की बताई जाती है। इस सम्बंध में यज्ञ समिति के प्रचार प्रसार मंत्री सन्तोष सिंह ने बताया कि उक्त साधु की पहचान मध्यप्रदेश प्रदेश के कटनी जिला के बरैली गांव निवासी 60 वर्षीय महात्मा रामबली के रूप में हुई है। वह गत एक महीने से सूर्य मंदिर के समीप रह रहे थे। वह सीता राम मण्डल के सदस्य थे।
यज्ञ में उनकी ड्यूटी 3 बजे सुबह से 6 बजे तक सीताराम जपने को ले लगी थी। वह सोमवार की सुबह तकरीबन 2 बजे जगे और शौच करने के लिए बाहर गए। उसके बाद एक पेड़ से लटकी उनकी शव को सूचना मिली। सुबह में यज्ञ स्थल पर लोगों ने उनके शव को पेड़ से लटका देख तो शोर मचाया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। इधर यज्ञ स्थल पर साधु की इस प्रकार की मृत्यु चर्चा का विषय बना हुआ है।