सासाराम। स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभागार मे भारतीय लोकतंत्र विषय पर अंतर सदन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम अगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध अंग्रेजी प्रख्याता व शिक्षाविद डॉ राजेश कुमार सिन्हा, प्रो बी डी वर्मा, अमित मुखर्जी एवं विद्यालय प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।भारतीय लोकतंत्र के पक्ष मे बोलते हुए छात्र ने कहा की भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यहां के संविधान से है।छात्र का कथन था की संविधान मे नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार दिये गये हैं, जिसके कारण अपने हक के लिए संघर्ष व विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
वहीं छात्रा ने कहा की भारतीय संविधान का ज्यादा लचीलादार होने के कारण लोकतंत्र के लिए खतरा हैं भ्रष्टाचारी व अपराधी।छात्रा का कथन है की संविधान मे अभिव्यक्ति की आजादी के आड़ मे कोई किसी को असंवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल आमजनों के बीच, मीडिया एवं सोशल मीडिया पर आये दिन देते रहते हैं जिससे देश की छवि खराब होने के साथ साथ बच्चों युवा पीढ़ी पर भी बुरा असर होता है।लोगों को संविधान ने मौलिक अधिकार दिये हैं जिसे लोग याद रखते हैं परन्तु वहीं नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्य का भी जिग्र है संविधान मे, जिसे लोग भूल गये हैं।विद्यालय के मीडिया प्रभारी रवि भूषण पाण्डेय ने बताया की इस वाद विवाद प्रतियोगिता मे गांधी सदन प्रथम तो रमन सदन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चारों सदन गांधी, नेहरू, रमन एवं बोस के आठ बालक व आठ बालिकाओं (कुल सोलह)ने पक्ष व विपक्ष मे अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम की समाप्ति शांति पथ के साथ हुई।