- शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, तभी प्रेमी ने मार दी गोली
मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक पुलिस के जवान ने शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन को गोली मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटना मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बताई जाती है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जाती है। गोली दुल्हन के बाएं कंधे में लगी है। वहीं घटना के बाद घायल दुल्हन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाली लड़की की शादी रविवार को रात होने वाली थी। शादी को लेकर लड़की सजना के लिए कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित एक ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। उसी दौरान एक पुलिस का जवान ब्यूटी पार्लर में घुसकर सज रही दुल्हन पर गोली चला दिया। उसके बाद उक्त युवक ने खुद को भी गोली मारनी चाहिए, लेकिन पिस्टल फस गई और गोली नहीं चल पाई और पिस्टल नीचे गिर गया।
ब्यूटी पार्लर में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया परंतु युवक वहां से भाग निकला। आरोपी युवक महेशपुर का रहने वाला बलराम सिंह का पुत्र अमन कुमार बताया जाता है जो पुलिस का जवान है। वही यह सारा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है।उक्त युवक लड़की का प्रेमी बताया जाता है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद लड़के वालों ने यह कह कर शादी से निकाल दिया है कि इलाज के बाद शादी किया जाएगा। बता दें की रविवार की रात उक्त शादी शहर के एक मैरेज पैलेस में होनी थी, दरवाजे पर बारात लगने की तैयारी चल रही थी तभी दुल्हन को गोली मार दी गई। लड़के वालों द्वारा शादी करने से इनकार के बाद लड़की वालों के घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया।