डेहरी। रोहतास जिला अंतर्गत दरिहट थाना क्षेत्र के हुडका सोन नदी के किनारे बुधवार की शाम अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। सोन नदी के किनारे शव मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दिया गया। मौके के पहुंची दरिहट थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त करनी शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान दरिहट थाना क्षेत्र के लालू ग्राम भुईया टोला निवासी 20 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंच गए। मृतक की पत्नी ममता देवी ने बताया की मंगलवार की रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पप्पू कुमार को घर से किसी काम के बहाने बुला कर ले गए और वह वापस नहीं लौटा।
मृतक की पत्नी ने बताया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक पप्पू कुमार के शरीर पर लाठी डंडे से पीटने का गहरा निशान है। इसलिए परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है। पीड़ित परिजनों ने बताया की पप्पू कुमार मजदूरी का कार्य करता था। वही घटना के संबंध में दरीहट थाना प्रभारी ने बताया की सोन नदी से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान कर के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की परिजनों के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कार्रवाई की जाइए। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।