सासाराम। बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ रोहतास के जिला प्रधान सचिव जगन्नाथ सिंह, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व सासाराम प्रखण्ड अथ्यक्ष बब्लू सिंह के संयुक्त नेतृत्व में विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ रोहतास ने गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद शिक्षकों का हुजूम पुरानी जीटी रोड से होते हुए सासाराम समाहरणलय पहुंच कर समाहरणालय का घेराव किया। विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 के विरूद्ध एक दिवसीय आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन में हजारों हजार शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनकारी शिक्षक सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी किया। नियमावली वापस लेने के अलावा शिक्षकों की मांग में पूर्व के बहाल नियोजित शिक्षकों को सीधे राज्य कर्मी का दर्जा देना, चाचा भतीजा के सरकार वापस जाओ, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र में नियोजित शिक्षकों के लिए समान काम के लिए समान वेतन देने का वादा पूरा करना शमिल था। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान सचिव जगन्नाथ सिंह ने कहा कि हम नियोजित शिक्षक को प्रतियोगि परीक्षा से मुक्त कर सीधे राज्य कर्मी का दर्जा सरकार जबतक नहीं देती है तबतक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।
सासाराम प्रखण्ड अथ्यक्ष बब्लू सिंह ने कहा कि महागठबंधन के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद नियोजित शिक्षकों को ठगने का काम कर रहे हैं। चाहे आर जे डी के घोषणा पत्र की बात हो या शिक्षक संगठनों से सरकार से वार्ता के वादे खिलाफी की बातें हो सबकी याद आगामी 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधान सभा में दिया जाएगा। वही आक्रोश पूर्ण प्रदर्शनकारियों कबपांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोष राय, जिला उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, राज्य प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, प्रतिनिधि रामनाथ सिंह, अनिल कुमार, विश्वजीत कुमार, संतोष ठाकुर, अजीत तिवारी कार्यालय सचिव उदय पाल, संयोजक अनिल कुमार वर्मा मिडिया प्रभारी उमरेन्दर कुमार सुमन, जगनारायण पासवान संतोष कुमार, विकास रंजन कुमार सिंह अविनाश कुमार सिंह नितेश कुमार रूद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह उमेश कुमार महेश कुमार ,मनोज कुमार सिंह अरविंद कुमार विधार्थी अनिल कुमार, अरूण कुमार सुनिल कुमार सिंह धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार, राजबलि सिंह, जसामुद्दीन अंसारी, सकुर अंसारी, अजय कुमार राम, विरजीश शेर आरजू,रंजू कुमारी, रविरंजन कुमार यादव कौशल किशोर कुमार शशिकूमारी, गुलकशा, संध्या सिंह, पूनम कुमारी गीता कुमारी, हीरामन कुमार सुनील अनिल कुमार कमरान विजय कुमार संजय तिवारी शम्भु राय परशुराम तिवारी मनोज कुमार सिंह श्रवण कुमार अखिलेश कुमार आजाद विनोद कुमार धनंजय कुमार, जितेन्द्र सिंह, चन्द्र देव कुमार, संतोष कुमार निराला, सुहैल, चिंता कुमारी, राज कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, संजय कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहें।