सासाराम। अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच रोहतास जिला इकाई का पुनर्गठन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में किया गया। संजय कुमार सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है जो मानव कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है, इस मंच का उद्देश्य समाज में शैक्षणिक क्रांति लाने के लिए बिहार के सभी जिलों एवं राजधानी पटना में मौर्य समाज भवन छात्रावास का निर्माण किया जाएगा जहां मेधावी एवं निर्धन छात्र छात्राओं को नि:शुल्क अध्ययन एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में किया जाएगा।
सोमवार को रोहतास जिला इकाई पुनर्गठन में सर्वसम्मति से मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को रोहतास जिला का प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, गोपाल सिंह, महासचिव संध्या सिंह, सचिव उषा सिंह , कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव मदन सिंह, उप सचिव गीता कुमारी, सरस्वती कुमारी, कार्यालय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह, उप प्रवक्ता सुषमा सिंह, मीडिया प्रभारी डाक्टर हरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री डॉक्टर राजकिशोर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुशवाहा, निर्भय कुमार सिंह संजय कुमार, संरक्षक सत्यनारायण स्वामी, रविंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता, अरविंद कुमार मेहता ,अविनाश कुमार को बनाया गया।