करगहर। रोहतास जिला के करगहर प्रखंड अंतर्गत खरारी पंचायत के मुखिया को राजधानी पटना मे हिन्दुस्तान अखबार व अल्ट्राटेक सीमेंट के स्पॉन्सर के बैनर तले यशस्वी मुखिया का खिताब मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को मिलने से प्रखंड मे हर्ष का माहौल है। पटना मे मौर्या होटल मे करगहर मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को मुख्य अतिथि वित्त सह वाणिज्यिक कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार सिंह बिहार सरकार व विशिष्ट अतिथि पदमश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा यशस्वी मुखिया से सम्मानित किया गया। मुखिया अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यशस्वी मुखिया से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि को अपने अपने पंचायत मे उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए ताकी प्रखंड के साथ साथ पंचायत का नाम रौशन हो सके। विदित हो कि यशस्वी मुखिया सम्मान समारोह मे चार जोन से अस्सी मुखिया मे से बीस मुखिया को पंचायत मे उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर यशस्वी मुखिया को सम्मान प्राप्त हुआ है। इस दौरान मुखिया संघ के सभी सदस्यों के द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर मुखिया संघ उपाध्यक्ष गुलबासो पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, वरूण सिंह, राजू सिंह, निरंजन चौरसीया, जगनारायण पासवान, कामता साह , रामबिलास राम, नागो देवी, विभा देवी, मनोरमा देवी, मुखिया प्रतिनिधी अभिमन्यु पासवान, रंजन कुमार, मुकेश कुमार पिन्टू , शकील अहमद, योगेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, डब्लू साह, रंजन कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित होकर खुशी का इजहार किये।
Trending
- 18 अक्टूबर को सुपौल आएंगे सीएम नीतीश, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है
- बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गयी, 19 लोग हुए घायल
- शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट,एक वृद्ध की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
- सासाराम में खुला किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम
- प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक का खेत में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका
- तेजप्रताप ने इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बिहार भर में मचाई खलबली
- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पटना में तैनात सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में की आत्महत्या
- नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के 6 छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय संस्थान में प्रशिक्षण देने का मिला अवसर