सासाराम। देश में 2014 के बाद से अभूतपूर्व विकास देखा जा रहा है। खासकर देश में भाजपा सरकार बनने के बाद से जो चौमुखी विकास देखा जा रहा है इससे पहले नहीं देखा गया था। आज देश के सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। शिक्षा का क्षेत्र हो, इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो, कृषि का क्षेत्र हो या फिर महिला उन्मुखीकरण का इसमें देश तरक्की कर रहा है। यह उक्त बातें शुक्रवार को सासाराम स्थित कुशवाहा सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भीम चंद्रवंशी ने कहा। मंत्री भीम चंद्रवंशी ने कहा कि 2014 के बाद से देश में आई भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए हैं वह खुली आंखों से देखा जा सकता है। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रदेश में विकास हो रहे हैं, वह विकास कभी देखने को नहीं मिले थे। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आज गरीबों को उनका हक मिल रहा है और उनके लिए निर्गत राशि सीधे उनके खाते में पहुंच रहा है, जो पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही जो लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
इन योजनाओं में आयुष्मान योजना का बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा की योजना है, जिसमें करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊंच-नीच, जाती पाती का भेदभाव न करते हुए सभी के लिए सम्मान योजनाएं ला रहे हैं और इसमें सभी को सीधा फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी उस समय अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 10 वें स्थान पर था। परंतु इन नौ सालों में भारत मे जो विकास हुआ उसकी वजह से भारत आज अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवे स्थान पर है। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि इन 9 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय दर में वृद्धि हुई है, जहां 2014 में प्रति व्यक्ति आय 98 हजार के आसपास था, वही 9 वर्षों में यह बढ़कर 1 लाख 97 हज़ार के आस-पास हो गया है। वहीं कृषि के क्षेत्र में भी देश उन्नति कर रहा है और किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।