सासाराम। सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को रोहतास जिला समाहरणालय के सामने युवा राजद रोहतास द्वारा विशाल एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा राजद जितेंद्र नटराज एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष तौकीर आलम मंसूरी ने किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र नटराज ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के अध्यक्षता में बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया गया। धरना में केन्द्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग, राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2023 का विरोध, बेकाबू मंहगाई का विरोध मुख्य मुद्दा रहा। धरना को संबोधित करते हुए पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह नोखा विधायक अनीता चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जब जब सता के संग रहे जातीय जनगणना कराने की कवायद शुरु करवाई। लेकिन सता से हटते हीं जातीय जनगणना कराने की प्रक्रिया बंद कर दिया गया। बिहार में जातीय जनगणना शुरु करवाया गया था लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यायालय द्वारा रोक लगा दिया गया है। राजद जातीय जनगणना कराने के लिए कटिबद्ध है। जातीय जनगणना कराने तक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेगा।
गया स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ पुनीत कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2023 के तहत गरीबों, शोषितो , बांचितों को शिक्षा से बंचित रखने का केंद सरकार साजिश रच रही है। सरकारी स्कूलों, कालेजों, विश्व विद्यालयों को बंद कर निजी संस्थानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका राजद पुरजोर विरोध करता है। वही डिहरी विधायक फतेबहदुर सिंह ने कहा आज पूरा भारतवासी बेकाबू मंहगाई से त्रस्त हैं। नौ साल में चार गुना मंहगाई बढ़ गई है। गरीबों की थाली खाली पड़ी है। दो शाम की रोटी मोहाल है। जिला अध्यक्ष राजद रामचंद्र ठाकुर ने कहा रोहतास जिला के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में रोहतास से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता युवा राजद अशोक भारद्वाज ने कहा की आज देश में आपात काल जैसी स्थिति बन गई है। भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर शासन करना चाहती है। देश की जनता उनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। प्रदेश महासचिव युवा राजद विमल कुमार सिंह ने कहा केंद्र सरकार के तुगलकी फरमान से देश की युवा बेरोजगारी का मार झेल रहे हैं। आज बेरोजगारी देश के लिए संकट बन गई है। केंद्र सरकार हर साल दो करोड़ नौकरी देने के जगह नौ साल में 18 करोड़ युवाओं की नौकरी से बाहर कर आत्म हत्या करने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश सचिव युवा राजद अरविंद यादव ने कहा की हम बाबा साहब अंबेडकर जी को मानने वाले हैं। आज भाजपा सरकार संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति लागू करना चाहती है। युवा राजद इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। धरना को संबोधित करने वालो में प्रदेश सचिव गिरिजा चौधरी, पूर्व प्रधान महासचिव राजकिशोर यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पासवान, जिला प्रवक्ता विद्यासागर यादव, राजद नेता शिवंत कुशवाहा, वरीय राजद नेता कालिका सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा राजद केशव पाल, जिला उपाध्यक्ष युवा राजद अश्विनी यादव, मो मकसूद आलम,संतोष यादव, विगन यादव, मो सोहराबुदीन, महेंद्र पासवान, विनोद यादव, अमित रंजन यादव,विनय गोस्वामी, धर्मेंद्र दुबे, विकास यादव, मो राजा , मो चांद अशरफ, वीरेंद्र समाजवादी, सुरेंद्र यादव, छात्र नेता मो जुनैद खां, विनय यादव, विनय कुमार, विकास यादव, संजीव कुमार, , श्रीमती प्रमिला देवी, श्रीमती गीता देवी, धनंजय मिश्रा, वीडियो यादव, राकेश यादव, बाबु यादव सहित बहुत सारे राजद के नेता शामिल थे।