सासाराम। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। सड़क अधिनियम की ताक पर रखने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूल कर उन्हें लगातार जगरूक भी किया जा रहा है बावजूद लोग नियमों को ताक पर रख के वाहनों को चला रहे हैं। इसके विरुद्ध एक बार फिर शनिवार को सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जिला परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम के विरुद्ध वाहन चला रहे हैं 29 लोगों से 1 लाख 42 हज़ार का जुर्माना वसूला किया गया। पोस्ट ऑफिस चौराहे पर चलाये गए वाहन जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट का दो पहिया वाहन चला रहे 5 लोगों से 5000 जुर्माना वसूला गया, जबकि बिना इंश्योरेंस का वाहन चला रहे 6 लोगों से 12000 जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस का वाहन चला रहे हैं 5 लोगों से 50,000 जुर्माना वसूला गया, जबकि पोलूशन फेल वाले वाहनों से 40,000 का जुर्माना वसूला गया। 5 फिटनेस फेल वाले वाहनों से 25000 का जुर्माना वसूला गया। वही रॉन्ग साइड से वहान चला रहे 4 लोगों से 10000 जुर्माना वसूला गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि नियम के विरूद्ध वहान चलाने वालों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग लगातार शख्ती बरते हुए हैं। उन्होंने कहा कि नियम के विरुद्ध वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर बिना हेलमेट का बाहर चला रहे लोगों की सड़क दुर्घटना में काफी मौतें हो रही है। बावजूद इसके लोग बिना हेलमेट और बिना शीतबेल्ट का वाहन चला रहे हैं ऐसे में दुर्घटना के समय मृत्यु की संभावना ज्यादा हो जाती है। उन्होंने लोगों से अपील किया की वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूर करें। खासकर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही साथ लिमिट गति से वाहन को चलाए और सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुँचे