नोखा। रोहतास जिला अंतर्गत नोखा थाना क्षेत्र के बराव गांव में मुखिया के घर के बाहर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बरांव गांव में मुखिया हिना देवी के घर पर गोलीबारी की गई। घटना के बाद मुखिया हिना देवी के पति संजीव प्रसाद गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता ने नोखा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमे दो लोगों को पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में उपसरपंच धर्मराज और जयप्रकाश को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वही दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि में वराव गांव में उतरी बराव पंचायत के मुखिया हिना देवी के घर पर गोलीबारी की घटना की गई। घटना की तत्काल सूचना स्थानीय थाना को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई और आरोपित के घर पर छापामारी की जहां से आरोपी भाग निकले। इसकी सूचना जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिला तो नोखा प्रखंड के मुखिया संध के अध्यक्ष दयानंद सिंह नोखा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य नीलू मिश्र उर्फ कृष्ण मुरारी, मुखिया चितरंजन तिवारी, दीनानाथ राय, रंजीत पासवान, कमलेश सिंह प्रमुख उपप्रमुख, उप मुखिया नीरज राय मुखिया प्रतिनिधि विवेक सिंह पप्पू पासवान राकेश चौधरी अरविंद कुमार सभी जनप्रतिनिधि मुखिया के घर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने दोनो अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं नोखा थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।