- सासाराम प्रखण्ड प्रमुख कौशल्या देवी ने 15 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए किया पैष्टिक आहार का वितरण
सासाराम। टीबी रोग के उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं निक्षय मित्र योजना के तहत गुरुवार को सासाराम प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने 15 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए पौष्टिक अनाज का वितरण किया। पौष्टिक अनाज का वितरण सासाराम सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा केंद्र में सिविल सर्जन डॉक्टर केएन तिवारी की देखरेख में किया गया। सासाराम प्रखंड के विभिन्न गांव से पहुंचे जरूरतमंद एवं गरीब 15 टीबी मरीजों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने कहा कि यह सरकार की एक अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से आम लोग भी टीबी उन्मूलन अभियान में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के उन्मूलन में जब तक आम लोगों की सहभागिता नहीं होगी तब तक अभियान सफल नहीं होगा। प्रखण्ड प्रमुख ने कहा कि निक्षय मित्र योजना की जानकारी मिलने पर मैंने 15 मरीजों को गोद लिया और उनके बीच अनाज वितरण करके काफी प्रसन्नता महसूस हुई। आने वाले समय में अन्य टीबी मरीजों को भी गोद लेंगी। साथ ही उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाजिक संगठनों से भी अपील किया कि टीबी उन्मूलन अभियान का हिस्सा बनते हुए टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें इस तरह की मदद पहुंचाएं ताकि टीबी से पीड़ित मरीजों को इस बीमारी से लड़ने में सहायता मिले और जिले से टीबी बीमारी खत्म हो।
सिविल सर्जन ने लोगों से किया अपील
रोहतास सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने एक साथ 15 लोगों को गोद लेने पर प्रखंड प्रमुख को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रखंड प्रमुख ने एक साथ इतने मरीजों को गोद लेते हुई टीबी उन्मूलन में योगदान दे रही है। निक्षय मित्र योजना एक तरह से टीबी पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इसमें सामान्य नागरिक, राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान और कॉर्पोरेट संस्थान भी मरीज को गोद ले सकते हैं और कम से कम 6 महीने तक उनके लिए पौष्टिक अनाज उपलब्ध करा सकते हैं। जिले में अब तक 37 लोगों ने कुल 50 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लिया है। रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी, डॉक्टर कन्हाई महतो सहित अन्य समाजसेवी एवं जनप्रतिनिति टीबी मरीजों को गोद लेते हुए पोस्टिक अनाज उपलब्ध करा रहे हैं। मौके पर टीबी विभाग के डॉ कन्हाई महतो एवं समाजसेवी प्रकाश कुमार चंद्रवंशी मौजूद रहे। वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यक्ष्मा केंद्र के डीइओ शेखर कुमार श्रीवास्तव, डीपीएस आदित्य आकाश, एसटीएलएस शाहिद एहसान के अलावा विभाग के सुधा कुमारी, ममता कुमारी, राहुल कुमार, अशोक कुमार, अतुल कुमार सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार सिंह, भोला कुमार, आशीष श्रीवास्तव, एलटी ज्ञानेन्द्र कुमार का अहम योगदान रहा।