- झाड़ फूंक के चक्कर में लगाते रहे कई गांव का चक्कर, नही बची जान
करगहर। रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र के जोगवलिया गाँव में साँप के काटने से भाई बहन की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मृतकों में दस वर्षीय राहुल कुमार और चालीस वर्षीय शोभा देवी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सांप ने दोनो को उस वक्त डंसा जब दोनों भाई -बहन एक ही खाट पर सो रहे थे। सांप काटने की पुष्टि होते ही आननफानन में परिजनों द्वारा उन्हें झाड़फूंक कराने के लिए कैमूर में ले गये परंतु दोनों के स्वास्थ्य में सुधार नही हुआ। बिगड़ते स्थिति को देख दोनो को सदर अस्पताल लाया गया जहां के डॉक्टरों ने देखकर दोनों को मृत घोषित कर दिया इसके बाद पीड़ित परिजनों उनके शव को लेकर अपने गांव चले आये। बताया जाता है कि अगर परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ते और वक्त रहते हैं सीधे दोनों को अस्पताल ले जाते तो शायद दोनों की जान बचा सकती थी लेकिन परिजनों सांप काटने के बाद भी भाई बहन को झाड़-फूंक कराने के लिए सबसे पहले रसेनुआ ले गए उसके बाद डुमरा, फिर कर्मा और माटी डिहरा ले गए। कहीं भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ अंत में उन्हें लेकर सदर अस्पताल कैमूर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतिका शोभा यूपी के गुटका गांव में विवाही गई थी, जहां से वृहस्पतिवार की शाम अपने मायके जोगवलिया गांव आई थी। वही गांव में भाई बहन की मौत की सूचना पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पूरे गांव में मातम सा पसर गया।