शिवसागर। प्रखंड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर गुरुवार को आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आशाकार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अस्पताल के ओपीडी सेवा को बंद करा दिया। जिससे स्वास्थ्य केंद्र का कार्य ठप रहा। जिस कारण यहां आने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार हमलोगों से 24 घंटे काम लेती है लेकिन वेतन के नाम पर कुछ नही करती है। हमलोगों को प्रोत्साहन राशी के तौर पर एक हज़ार रुपए देती हैं। सरकार जितना हमलोगों को वेतन देती है उतना में तो एक माह सब्जी भी नही आता है। ऐसे में घर परिवार चलाना मुश्किल होता है। अपने बच्चो की पढ़ाई लिखाई व भरण पोषण काहा से हो पाएगा। आशा कार्यकर्ताओ ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मानती है तब तक हमलोगों की हड़ताल जारी रहेगी।
आशा कर्मियों ने कहा कि सामान्य वेतन के अधिकार के तहत सरकार हमें सरकारी कर्मी घोषित करते हुए हमें भी वेतन मान निर्धारित करें ताकि हमारे परिवार का भरण पोषण हो सके। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। वही आशा ने धरना प्रदर्शन के साथ आउटर डोर का कार्य भी ठप किया है। इस दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह एवं विजय शंकर पाण्डेय (बी.सी.एम.) के द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर अडिग रही। जिससे ओपीडी का कार्य ठप है। धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर राधिका देवी, सुनीता देवी,आशा देवी,मंजु देवी,ममता देवी, लीला देवी,रिंकी कुंवर,प्रमिला देवी,कौशल्या कुंवर आदि मौजूद थी।