सासाराम। पटना में भाजपा का विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में भाजपा नेता की मौत के बाद बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओ में आक्रोश देखा जा रहा है। इसके विरोध ने आज सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में सीएम एवं डिप्टी सीएम का पुतला फूंका। धरना का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया तथा उनका पुतला फूंका।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज में लोकसभा के सदस्य सहित हजारों कार्यकर्ता घायल हुए जिसमें जहानाबाद के विजय कुमार सिंह जो जिले के महामंत्री थे उनकी लाठीचार्ज में मौत हो गई, उनके बच्चे अनाथ हो गए वही। रोहतास जिले के जमुहार निवासी काराकाट लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह पर भी लाठीचार्ज कर सिर फाड़ दिया गया, जिसमें उनके सर में गंभीर चोट आई है। जिलाध्यक्ष ने कहा की लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया तथा प्रदेश अध्यक्ष पर भी लाठीचार्ज किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज काला दिवस मनाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रही हैं। उन्होंने कहा की आगे विशाल धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा तथा पार्टी के आदेश पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।