शिवसागर। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के गिरधारिया मोड़ के समीप गिरधारी फ्यूल सेंटर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर के किया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जहां तोड़ने की काम होती है, आप स्वयं कमजोर नहीं होते, पूरा राष्ट्र कमजोर हो जाता है। इसलिए सभी को जोड़ने के दिशा में काम करना चाहिए। तोड़ने की दिशा में नहीं। देश को जोड़ना चाहते है, देश में अमन ,चैन व शांति चाहते है। आपस में बटिएगा नहीं, आप एकजूट रहिएगा। भेदभाव व नाटक से बचिएगा।आपसी भाईचारे से ही देश की तरक्की होगी।सभी समस्याओं का निदान भी आपसी भाई चारा से ही संभव है। जहां शांति है वहीं विकास है। भाषण के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया।उन्होंने मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा की केंद्र की सरकार मिलावटी सरकार है।उनकी सरकार मे महंगाई चरम पर है।युवाओं का रोजगार नदारत है।लोकतंत्र के लिए मिलावटी सरकार है ना ही इनकी नियत शुद्ध है और ना ही इनकी करनी मे वजन है।
उन्होंने लोगो से कहा की महागठबंधन की सरकार मिलावट को दूर करेंगी और शुद्ध नियत से अपने वादों मे वजन रखेंगी।उन्होंने युवाओं को अह्वान किया कि देश को मजबूत बनाने के तैयार रहिए। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन करवा रहें हैं उसी उम्मीद से सही माप तौल के मामले में खरा उतरना होगा। तभी आगे बढ़िएगा। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता, भभुआ विधायक भरत बिंद, अध्यक्ष के आप्त सचिव चेतनारायण राय, राजद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, युवा राजद अध्यक्ष जितेन्द्र नटराज, जिला महाससिच राजीव रंजन उर्फ राजू यादव, पूर्व प्रमुख राजा सिंह, सचिदानंद सिंह , राजद नेता अशोक भारद्वाज, रंजीत शर्मा, सुदर्शन चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। मंच का अध्यक्षता डा. पुनित कुमार सिंह व संचालक राजद तेजा राजकिशोर सिंह कर रहे थे। पंप संचालक दीपक यादव व विट्टू कुमार ने अध्यक्ष को चांदी का मुकुट व अंग वस्त्र पहना स्वागत किया।