नासरीगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के थानामोड, मेन रोड, माली टोला व पोस्टल रोड तक लगभग 50 दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। शहर के कई दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की गई। जिसमें तीन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया तथा आगे से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने को लेकर कहा गया। नगर इओ ने बताया कि प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध नगर के विभिन्न बाजारों में लगभग 50 दुकानों पर छापेमारी किया गया। जिसमें तीन दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जिनसे जुर्माना के रूप में 800 रुपया फाइन किया गया और सभी को इसकी पुनर्विर्ति नहीं करने की कठोर चेतावनी दिया गया।
ईओ ने कहा कि बिगत एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लग गई है। बावजूद इसके कई दुकानदार अभी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। जिसको लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप लोग थैला लेकर ही घर से बाजार करने के लिए निकलें। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति और मनुष्य दोनो के लिए नुकसानदेह है। जिसके कारण सरकार ने इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। मौके पर नगर कर्मी रामबाबु कुमार, विपिन कुमार पांडेय, जितेन्द्र कुमार, भोला कुमार, देवमुनि प्रसाद, आवास सहायक अविनाश कुमार, राहुल कुमार व चंद्रशेखर कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर कुमार सिन्हा, योगेंद्र कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे।