सासाराम। रोहतास जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला मुख्यालय सासाराम मे मंगलवार को जिला कार्यालय का उद्घाटन लोहिया चौक के समीप किया गया उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती डॉ कांति सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री अनिता चौधरी, दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता, विधानपार्षद अशोक पाण्डेय, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य काबुल खां उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम चंद्र ठाकुर ने किया। वही संचालन प्रधान महासचिव राजीव रंजन उर्फ राजू यादव ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ कांति सिंह ने कहा कि आज देश इस मुकाम पर खड़ा है कि देश को फिर से गुलामी की जंजीरों में जकड़ा जाए या आजाद भारत विश्व के सबसे बड़े संविधान के साथ जो गौरव प्राप्त किया है उसकी साए में जो बढ़त सदियों से बनाई है वह आगे भी बढ़ता रहे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके चट्टे बट्टे दलों ने देश का जो हाल किया है आज देश के हर वर्ग के लोग खासकर गरीब -गुरबा गांव में रहने वाले किसान मजदूर देश के भविष्य नौजवान बच्चे महिलाएं सब को आगे की ओर अंधेरा ही अंधेरा दिखाई दे रहा है। इस भयावह स्थिति में हम सभी के लिए एक कर्तव्य है हम सामाजिक न्याय की धारा में विश्वास करने वाले लोग हैं और इस के धारा में रहने वाले लोग सदियों से इन से लड़कर जीते हैं और अपने देश और संविधान की रक्षा किया हैं, आगे के लिए भी तैयार रहना है। साथ ही 2024 में राष्ट्र विरोधी संविधान विरोधी ताकतों को हिंदुस्तान की धरती से उखाड़ कर फेंक देना है ।
विजय कुमार मंडल ने कहा कि हमें गर्व है कि मेरे पास मेरा पुरोधा भारत गौरव लालू का सानिध्य और विकास कि रफ्तार से बड़ने वाले बिहार की भविष्य तेजस्वी के नेतृत्व में हम निरंतर बढ़ रहे हैं समारोह में पूर्व राजद जिलाअध्यक्ष बुचूल सिंह यादव, नथुनी पासवान, सरबजीत सिंघ खालसा सिवंत कुशवाहा मोहम्मद अली जितेंद्र नटराज विमल कुमार सिंह अश्वनी यादव जय शंकर शर्मा महेंद्र पासवान हरिनारायण यादव श्याम लाल यादव दिनेश कुशवाहा रामचंद्र यादव कालिका चौधरी अरविंद यादव ओम प्रकाश यादव, ईश्वर दयाल पाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, विद्या सागर यादव , राम प्रवेश कुशवाहा, अशोक भारद्वाज, एस पी यादव, रीता देवी मालती देवी, प्रियांसु, ओम प्रकाश गुप्ता, धन्नजय मुखिया, प्रियांसु सिंघानिया, विनय चंचल, सोहराब मुखिया, संतोष यादव, लुकमान, फरहान, बिकास यादव, धनंजय यादव, जयनाथ वर्मा, मनोज उपाध्याय मौजूद रहे।