सासाराम। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा रोहतास के तत्वधान में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत सासाराम रेलवे मैदान से किया गया जो पुरानी जीटी रोड से होते हुए सासाराम समाहरणालय पहुंचा जहाँ प्रदर्शन सभा मे तब्दील हो गया। 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे काराकाट विधायक अरुण सिंह ने कहा कि अगस्त क्रांति के अवसर पर सरकार की गलत नीतियों के विरोध में यह देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है जो देश के सभी जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून लागू करने के समय सरकार ने जो समझौता किया था उसे सशक्त लागू करें। साथ ही साथ 2020 में जो बिजली बिल कानून लाया गया था उसे भी सरकार वापस ले।
उन्होंने कहा कि 16 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों का एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता अब्दुल सत्तार ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के अशोक बैठा, राजेश गुप्ता, सुभाष यादव, जवाहर लाल सिंह, कामता यादव, कृष्णा सिंह, जय किसान आंदोलन के जानकी भगत, ऑल इंडिया किसान सभा के रामेश्वर सिंह, राज मंगल पांडे, मदन किशोरी सिन्हा, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह, जिला सचिव अयोध्या राम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, जय जवान जय किसान मोर्चा के सोमनाथ भारती सहित अन्य लोगों ने सभा मे मौजूद लोगों को संबोधित किया।