सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहे पर गुरुवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहना दो पहिया वाहन चलाने वालों, के साथ-साथ वाहनों के फेल इंश्योरेंस, बिना परमिट वाहन चलाने वाले एवं पॉल्यूशन तथा फिटनेस फेल को लेकर वहान जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 42 वाहनों से कुल 1 लाख 82 हज़ार जुर्माना वसूल किया गया।
सघन वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले 9 लोगों से 90,000, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने वाले 8 लोगों से 16,000, बिना परमिट वाहन चलाने वाले 7 लोगों से 70,000, पोलूशन फेल वाले 7 वाहनों से 70,000, फिटनेस फेल 6 वाहनों से 30,000 तथा बिना सीट बेल्ट पहने चार पहिया वाहन चलाने वाले 6 लोगों से 6000 जुर्माना वसूल किया गया। इस तरह से कुल 42 वाहन चालकों से 1,82000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि सड़क सुरक्षा अधिनियम को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों को ताक पर रख वाहन चलाने वाले लोगों से जुर्माना वसुला गया। डीटीओ ने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद लोगों के बीच जागरूकता लाना है। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों को अनदेखी कर वहान चलाने से दुर्घटना की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए लोग जब भी वाहन चलाएं तो यातायात के नियमों का पालन जरूर करें।